कांड्रा पंचायत में मुखिया शंकरी सिंह वार्ड सदस्य के अनदेखा करने की वजह से कांड्रा के लोग परेशान
कांड्रा में विकास के नाम पर आए विकास राशि का दुरूपयोग बार बार हर क्षेत्र में अनदेखा अवहेलना किया गया है, चाहे वह फेवर ब्लॉक ईंट से बनी सड़क हो या नाली निर्माण कार्य हो या सोलर जल मीनार की बात हो या सोलर लाइट की बात हो जो अनदेखा के चलते पूरी तरह से खत्म हो गया है

सरायकेला खरसावां कांड्रा- सरायकेला जिला अंतर्गत कांड्रा पंचायत में मुखिया शंकरी सिंह वार्ड सदस्य के अनदेखा करने की वजह से कांड्रा के लोग परेशान है

कांड्रा में विकास के नाम पर आए विकास राशि का दुरूपयोग बार बार हर क्षेत्र में अनदेखा अवहेलना किया गया है, चाहे वह फेवर ब्लॉक ईंट से बनी सड़क हो या नाली निर्माण कार्य हो या सोलर जल मीनार की बात हो या सोलर लाइट की बात हो जो अनदेखा के चलते पूरी तरह से खत्म हो गया है,
नाली का निर्माण कार्य घटिया किस्म की ,सोलर जल मीनार तीन तीन साल से खराब पड़ा है,मुखिया की गलत सूझ बूझ के चलते कहीं दो दो चापाकल,सरकारी जल कनेक्शन ,और सोलर जल मीनार तो कहीं पानी के लिए लोग दूर से लाने को मजबूर किसी जगह पर आधा अधूरा फेवर ब्लॉक ईंट से निर्मित रोड जैसे आरजू मुखी के घर से कालीघाट तक कोई सड़क नहीं लेकिन बोर्ड लगा दिया गया है, दुर्गा सेन के घर से रेशमी कालिंदी के घर तक रोड बना ही नहीं है बोर्ड उखाड़ कर रख दिया गया घर घर नल जल योजना अधूरा है लगता है अधूरा ही रह जायेगा घटिया नाली निर्माण जगह जगह कचरों का अंबार सफाई के नाम पर घोटाला ध्वस्त होता डस्टबिन घटिया किस्म का उप स्वास्थ्य केंद्र में घटिया मरम्मत रंग रोहन कार्य कांड्रा में अन उपयोगी पंचायत भवन का निर्माण यह सब कांड्रा में अब तक बने जो भी कांड्रा के मुखिया का देन है
रपट जगन्नाथ मिश्रा




