Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में चिन्हित लाभुकों को हो रही समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में, शुक्रवार को उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया

जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में चिन्हित लाभुकों को हो रही समस्याओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में, शुक्रवार को उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। मुलाकात के दौरान पूर्णिमा साहू ने लाभार्थियों द्वारा प्राप्त सूची कल्पना सोरेन को सौंपते हुए आग्रह किया कि जिन आवास ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द उनका हक मिल सके।

इसके साथ ही, उन्होंने योजना से जुड़ी अन्य व्यावहारिक समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!