Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर प्रेस क्लब का कड़ा विरोध

मुख्यमंत्री और डीजीपी से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग मंत्री से माफी की अपील

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर प्रेस क्लब का कड़ा विरोध

मुख्यमंत्री और डीजीपी से स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग मंत्री से माफी की अपील

जमशेदपुर- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा हजारीबाग के पत्रकार सुशांत सोनी के साथ की गई मारपीट की घटना पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
प्रेस क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार मंत्री अपने बयानों में अक्सर बड़बोलेपन का परिचय देते रहे हैं, उसी तरह उनके समर्थक भी बेलगाम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर उसके साथ मारपीट की जाती है, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक संकेत है। ऐसी घटनाएं इस ओर भी इशारा करती हैं कि इस तरह की हरकतें कहीं न कहीं संरक्षण या मौन समर्थन के बिना संभव नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने का प्रयास है। प्रेस क्लब ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के डीजीपी से मांग की है कि वे स्वतः संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
प्रेस क्लब ने यह भी मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी इस घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से मीडिया से माफी मांगें। बयान में कहा गया है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो पत्रकार समुदाय इस घटना के विरोध में सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित पक्षों की होगी।
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!