Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सामुदायिक उच्च विद्यालय, बारीगोड़ा में पतंजलि बाल संस्कार शिविर का समापन

सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोडा में पतंजलि योग समिति के सहयोग से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 80 छात्र - छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रतिदिन योग - प्राणायाम, भजन संगीत, पौराणिक एवं प्रेरक कथा वाचन, पर्यावरण और रक्तदान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

सामुदायिक उच्च विद्यालय, बारीगोड़ा में पतंजलि बाल संस्कार शिविर का समापन


जमशेदपुर- सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोडा में पतंजलि योग समिति के सहयोग से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के लगभग 80 छात्र – छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को प्रतिदिन योग – प्राणायाम, भजन संगीत, पौराणिक एवं प्रेरक कथा वाचन, पर्यावरण और रक्तदान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रशिक्षक श्री राम सिंह शामिल हुए जिन्होंने बच्चों को रक्त विज्ञान और रक्तदान के बारे में जागरूक किया उन्होंने रक्त से संबंधित जेनेटिक बीमारियां जैसे थैलेसीमिया हीमोफीलिया सिकल सेल एनीमिया के बारे में बच्चों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सही समय पर खासकर विवाह से पहले रक्त का परीक्षण करके हम इन घातक बीमारियों को अगले पीढ़ी में फैलने से रोक सकते हैं। अतः विवाह से पूर्व कुंडली मिलान के साथ-साथ रक्त परीक्षण भी अति आवश्यक है। समापन समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, यदि कमी है तो सिर्फ संस्कारों की।पतंजलि बाल संस्कार शिविर के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कार भरने का कार्य किया जाता है। सु- संस्कृत बच्चे ही आदर्श और उन्नत देश का निर्माण कर सकते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए भरपूर प्रशंसा की और पतंजलि योग परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। बाल संस्कार शिविर के सफल आयोजन में पतंजलि योग समिति के आशुतोष कुमार झा, उत्पल महापात्रा, अमित महापात्रा, विद्यालय प्रबंधन की ओर से मीणा नंदिता पिंगुआ, रमाशंकर सिंह, सुबोध सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रियवंदा वर्मा, सीमा कुमारी, अंजू कुमारी, रेणु कुमारी और पूनम कुमारी समेत सभी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!