Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले चार वर्षों से प्रत्येक माह टी. बी. मरीजों को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट की सहायता के रूप में एक महीने का पौष्टिक राशन और विटामिन प्रदान किया जाता रहा है

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19 मई को गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में आयोजित किया जायेगा, शिविर से न सिर्फ स्कूल की छात्राओं को लाभ होगा

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले चार वर्षों से प्रत्येक माह टी. बी. मरीजों को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट की सहायता के रूप में एक महीने का पौष्टिक राशन और विटामिन प्रदान किया जाता रहा है

जिस कड़ी में आज यह आयोजन रेड क्रॉस भवन में सम्पन्न हुआ। समाजसेवी गणेश राव, पूरबी घोष, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डी. के. घोष, कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार ने इस अवसर पर टी. बी. मरीजों को एक एक महीने का किट प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला टी.बी. नियंत्रण विभाग के सुजय कुमार प्रमाणिक एवं गंगाधर महतो ने सहयोग प्रदान कर जरूरतमंद टी.बी. मरीजों का चयन कर उन्हें पोषण किट लेने के लिए भेजा। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस के अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने टी.बी. मरीजों से अनुरोध किया कि वे विभाग द्वारा मिलने वाली दवाइयों का नियमित सेवन करें पौष्टिक भोजन करें एवं स्वच्छता के साथ रहे ताकि जल्द से जल्द ठीक होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो राष्ट्रीय विकास में सहायक हों। अन्य अतिथियों ने भी टी. बी. मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान की।

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 19 मई को गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में आयोजित किया जायेगा, शिविर से न सिर्फ स्कूल की छात्राओं को लाभ होगा, बल्कि आसपास के गांव गोपालपुर, तिलमुड़ा, लिपिघुट्टु, कालापाथर से ग्रामीण शिविर पहुंचकर जरूरत के अनुसार अपनी जांच और दवा चश्मा निशुल्क पा सकेंगे। आंखों के ऑपरेशन योग्य मरीजों को चयनित कर उन्हें गर्मी पश्चात 11 एवं 18 जुलाई को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित नेत्र शिविर में ऑपरेशन वं लेंस प्रत्यारोपित किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!