Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चांडिल डैम से पानी छोड़ना स्थायी समाधान नहीं सौरभ विष्णु ने दिया डिमना पाइपलाइन से जलापूर्ति का सुझाव

मानगो क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और सुवर्णरेखा नदी में प्रदूषण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने प्रशासन की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चांडिल डैम से पानी छोड़ना केवल अस्थायी समाधान है, स्थायी नहीं। उन्होंने कहा कि हर बार डैम से पानी छोड़कर समस्या को टालना सही तरीका नहीं है। इससे कुछ समय के लिए जलस्तर बढ़ जाता है, लेकिन प्रदूषण और जल आपूर्ति की मूल समस्या जस की तस बनी रहती है

चांडिल डैम से पानी छोड़ना स्थायी समाधान नहीं सौरभ विष्णु ने दिया डिमना पाइपलाइन से जलापूर्ति का सुझाव

जमशेदपुर- मानगो क्षेत्र में बढ़ते जल संकट और सुवर्णरेखा नदी में प्रदूषण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ विष्णु ने प्रशासन की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चांडिल डैम से पानी छोड़ना केवल अस्थायी समाधान है, स्थायी नहीं।
उन्होंने कहा कि हर बार डैम से पानी छोड़कर समस्या को टालना सही तरीका नहीं है। इससे कुछ समय के लिए जलस्तर बढ़ जाता है, लेकिन प्रदूषण और जल आपूर्ति की मूल समस्या जस की तस बनी रहती है।

सौरभ विष्णु ने इस समस्या का स्थायी समाधान सुझाते हुए कहा कि डिमना डैम से जो पाइपलाइन मानगो होते हुए साकची की ओर गई है, उसी पाइपलाइन का उपयोग कर मानगो क्षेत्र में बड़ी पानी टंकी बनाई जाए और वहीं से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से:
• लोगों को सीधे साफ और सुरक्षित पानी मिल सकेगा
• सुवर्णरेखा नदी पर निर्भरता कम होगी
• प्रदूषित पानी के उपयोग से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी
इसके साथ ही सौरभ विष्णु ने 72 करोड़ रुपये की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना के लंबित होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर यह योजना समय पर पूरी हो जाती तो रोजाना लाखों लीटर गंदा पानी साफ होकर नदी में जाता और आज यह स्थिति नहीं बनती।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या आने वाले समय में और गंभीर हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और मानगोवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!