Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर शौर्य और राष्ट्रभक्ति को किया गया याद

छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में झारखंड क्षत्रिय संघ ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर शौर्य और राष्ट्रभक्ति को किया गया याद

छोटा गोविंदपुर दयाल सिटी में झारखंड क्षत्रिय संघ ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम

जमशेदपुर/गोविंदपुर- आज छोटा गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी परिसर में ‘झारखंड क्षत्रिय संघ (गोविंदपुर इकाई)’ द्वारा वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जन्म जयंती अत्यंत गरिमामयी और भव्य रूप से मनाई गई।

इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के अदम्य साहस, वीरता और स्वाभिमान को याद किया एवं कहा की सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल क्षत्रिय समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन हमें देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। आज की युवा पीढ़ी को उनके शौर्य और न्यायप्रिय शासन से सीख लेने की आवश्यकता है। समाज की एकता और राष्ट्र की उन्नति ही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस जयंती समारोह को सफल बनाने में गोविंदपुर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित हुए:
• अशोक सिंह (अध्यक्ष, गोविंदपुर इकाई)
• डा परितोष सिंह (जिला पार्षद)
• रामनवमी सिंह (महामंत्री)
• संतोष सिंह (अध्यक्ष, युवा इकाई)
• श्याम किशोर सिंह (केंद्रीय सचिव)
अन्य सम्मानित उपस्थित जन:
गोविन्द सिंह , रंजन सिंह, बबलू सिंह, अमित रंजन सिंह, जय कुमार सिंह, सुधीर सिंह, रवि सिंह, चंदन चौहान, कालीचरण सिंह, अशनंदन सिंह, अवध सिंह, शंभु नाथ सिंह, रमन सिंह, मृत्युंजय सिंह, राणा सिंह, गणेश सिंह, पंकज सिंह के अलावा क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग और समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!