आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी भरत सिंह ने सुरों की मलिका और विश्व प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा जी का निधन केवल संगीत जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और विश्व भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आशा जी की आवाज़ में वह जादू था जिसने सात दशकों से अधिक समय तक भारतीय सिनेमा और संगीत को एक नई ऊंचाई दी और उनकी बहुमुखी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है

आशा भोंसले जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया गहरा शोक
जमशेदपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी भरत सिंह ने सुरों की मलिका और विश्व प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा जी का निधन केवल संगीत जगत के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और विश्व भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि आशा जी की आवाज़ में वह जादू था जिसने सात दशकों से अधिक समय तक भारतीय सिनेमा और संगीत को एक नई ऊंचाई दी और उनकी बहुमुखी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है।
भरत सिंह ने आगे कहा कि भारतीय संगीत के इतिहास में आशा भोंसले जी का योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर आधुनिक पॉप और गज़लों तक जिस सहजता से अपनी पहचान बनाई, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके जाने से सुरों की दुनिया में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकेगा, लेकिन उनके गाए हुए गीत और उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हमारे बीच जीवित रहेगी।
इस दुखद घड़ी में भरत सिंह ने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।




