Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लौह नगरी जमशेदपुर में आज सवेरे से ही सुहागिन महिलाएं पूरी सज- धज कर वट वृक्ष के नीचे आकर वट सावित्री पूजा कर रही है

विभिन्न वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ लगी है। सभी महिलाओं में काफी उत्साह है। वह वट वृक्ष में बेढ देकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही है। साथ ही साथ सावित्री - सत्यवान की कथा पंडितों से सुन रही है। कई पंडित अपना- अपना आसन जमा कर महिलाओं को कथा सुना रहे हैं। दक्षिणा ले रहे हैं

जमशेदपुर- लौह नगरी जमशेदपुर में आज सवेरे से ही सुहागिन महिलाएं पूरी सज- धज कर वट वृक्ष के नीचे आकर वट सावित्री पूजा कर रही है।

विभिन्न वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भारी भीड़ लगी है। सभी महिलाओं में काफी उत्साह है। वह वट वृक्ष में बेढ देकर अपने पति की लंबी आयु की कामना कर रही है। साथ ही साथ सावित्री – सत्यवान की कथा पंडितों से सुन रही है। कई पंडित अपना- अपना आसन जमा कर महिलाओं को कथा सुना रहे हैं। दक्षिणा ले रहे हैं
महिलाएं एक दूसरे को सौभाग्यवती होने की कामना करने के साथ ही एक दूसरे के मांग में, चूड़ी में सिंदूर लगा रही है।

वहीं पंडित शिवदानी पांडे ने बताया कि यह वट सावित्री पूजा पति के दीर्घायु की कामना को लेकर की जाती है। सत्यवान की आयु बहुत कम थी, जिसे सावित्री ने यमराज से वापस लेकर आई। साथ ही कई वरदान भी उन्हें मिला है। अपने पति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और परिवार में सुख शांति के लिए यह पूजा की जाती है।

वहीं महिलाओं ने बताया कि आज हम लोग उपवास करेंगे और पति की लंबी आयु की कामना करेंगे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का दृश्य आज कई जगह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!