Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों के साथ पप्पू सरदार ने मनायी होली

नशा मुक्त होली मनाने का संदेश

सुंदरनगर चेशायर होम में विशेष बच्चों के साथ पप्पू सरदार ने मनायी होली

 

नशा मुक्त होली मनाने का संदेश

जमशेदपुर-   सुंदरनगर स्थित चेशायर होम के विशेष बच्चों (दिव्यागों) ने अबीर गुलाल की होली खेली। होली के गीतों पर विशेष बच्चों तथा उपस्थित लोगों के पांव भी खूब थिरके। गुलाल उड़ाकर विशेष बच्चे होली के रंग में रंग गए यह नजारा चेशायर होम परिसर में दिखने को मिला। इसका आयोजन हर साल की तरह इस साल भी सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा किया गया था। पप्पू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने हाथों से बादाम का शरबत बनाकर सभी को पिलाया और होली के दिन नशा नहीं करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली आपस में मिलना जुलना और पुरानी रंजिश भूलकर आपसी भाईचारा कायम करने के लिए मनाया जाता है आप यदि नशा मुक्त पर्व मनाएंगे तो आपके परिवार, समाज और प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी। होली के गीतों पर विशेष बच्चों और उपस्थित लोगों के संग पप्पू ने जमकर डांस किया। मौके पर चेशायर होम की सिस्टर सारिका ने होली की बधाई देते हुए कहा कि भाई चारा के साथ होली के रंग खूब बिखरें, जोर जबरदस्ती रंग किसी को भी नहीं लगायें। उन्होंने कहा कि चेशायर होम के विशेष बच्चों को भी पप्पू सरदार के साथ रंग खेलने के लिए इस दिन का इंतजार रहता हैं। पप्पू सरदार द्धारा यहां के बच्चों के बीच सुबह का सूखा नाश्ता एवं दोपहर का भोजन (लजीज व्यंजन) भी वितरण किया गया। इस मौके पर चेशायर होम के सभी सिस्टर एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!