Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

मानगो नगर निगम के मेयर पद पर विजय प्राप्त करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग कार्य की शुरुआत करवाई

एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

जमशेदपुर मानगो-  मानगो नगर निगम के मेयर पद पर विजय प्राप्त करने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मानगो क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान और फॉगिंग कार्य की शुरुआत करवाई।

इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम द्वारा सड़कों, गलियों और नालियों की व्यापक सफाई की जा रही है तथा मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग मशीनों के माध्यम से नियमित छिड़काव किया जा रहा है

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है उस विश्वास पर खड़ा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ मानगो का निर्माण उनकी प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मच्छरों और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग अभियान को तेज किया जाए। इसके साथ ही कचरा उठाव की व्यवस्था को भी और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

मेयर ने कहा कि आने वाले दिनों में मानगो को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के लिए कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें

मानगो की जनता ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!