Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हरिनाम संकीर्तन से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है- काले

मोहरदा हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

हरिनाम संकीर्तन से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है- काले

मोहरदा हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर – मोहरदा, गौड़ बस्ती में श्री श्री सार्वजनिक राधा कृष्ण अखण्ड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित भव्य हरिनाम राधा-कृष्ण नाम संकीर्तन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल होकर उन्होंने भगवान राधा-कृष्ण के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

संकीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा हरिनाम की मधुर ध्वनि, भक्तों की आस्था और सामूहिक भक्ति ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिकता से ओतप्रोत कर दिया।

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, आपसी प्रेम और भाईचारे को सुदृढ़ बनाते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति के समर्पण, अनुशासन और भव्य व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना को और प्रबल करेगा। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!