Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तीन वर्षों बाद सफिगंज मोहल्ला के 400 घरों को नईपाइप लाइन से पानी मिला लोगों में खुशी की लहर एक दूसरे को लड्डू बाटते नजर आए

लगभग 3 वर्षों से सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में पानी नहीं मिलने के कारण नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से सफीगंज मोहल्ला में 4 इंची की पाइपलाइन बीछाने की मांग आज पूरी हो गई और शाम को 5 बजे 4 इंची की नई पाइप लाइन से सफीगंज मोहल्ला में पानी मिलना शुरू हो गया

तीन वर्षों बाद सफिगंज मोहल्ला के 400 घरों को नईपाइप लाइन से पानी मिला लोगों में खुशी की लहर एक दूसरे को लड्डू बाटते नजर आए

जमशेदपुर – लगभग 3 वर्षों से सफीगंज मोहल्ला के 400 घरों में पानी नहीं मिलने के कारण नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से सफीगंज मोहल्ला में 4 इंची की पाइपलाइन बीछाने की मांग आज पूरी हो गई और शाम को 5 बजे 4 इंची की नई पाइप लाइन से सफीगंज मोहल्ला में पानी मिलना शुरू हो गया
इस खुशी के मौके पर पाइप लाइन स्थल पर सरदार शैलेंद्र सिंह प्रभारी पार्षद बंटी सिंह देव कृष्णा दुबे रवि शंकर तिवारी ओमप्रकाश पाठक शिव शंकर सिंह सुक्कू जोगिंदर सिंह टिल्लू शर्मा अशोक शर्मा विजय सिंह सूरज वर्मा द्वारा 11 नारियल फोड़ कर इसका शुभारंभ किया थोड़ी ही देर में सफिगंज मोहल्ले के घर-घर में जाकर नलों में पानी चेक किया गया नलों में पानी आता देखकर सफीगंज मोहल्ले के लोगों में खासकर महिलाओं में अत्यधिक खुशी नजर आ रही थी उनके चेहरे देखकर लग रहा था कि कोई खुशहाली का पर्व मनाया जा रहा है
सरदार शैलेंद्र सिंह ने इस लंबे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए खासकर प्रभारी वार्ड परिषद बंटी सिंह नेहा सिंह एवं उनकी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा प्रभारी पार्षद बंटी सिंह देव मनजीत सिंह बुलेट तिवारी ननकू तिवारी सूरज वर्मा विजय सिंह बृजेश पंडित रतन सिंह सरबजीत सिंह ऋषि जोगिंदर सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे
इस मौके पर प्रभारी पार्षद बंटी सिंह ने वार्ड नंबर 20 के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया और भविष्य में हर प्रकार का सहयोग देते रहने का वादा किया
सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि एक दो स्थली पर पानी नहीं मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है उसे स्थल को देखकर उसका भी निराकरण किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!