ब्रह्महर्षी विकास मंच के महासचिव पद पर जयकुमार निर्विरोध निर्वाचित, अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला, कोषाध्यक्ष पद पर भी दो उम्मीदवारों के बीच होगी लड़ाई, 29 मार्च को मतदान, उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं के नामों की होगी घोषणा
ब्रह्महर्षी विकास मंच के चुनाव प्रक्रिया के पहले ही दिन महासचिव पद पर जयकुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जयकुमार के अलावा किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया इसलिए जयकुमार को निर्गुण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके पहले ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में गुरुवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस क्रम में आज अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किये

जमशेदपुर- ब्रह्महर्षी विकास मंच के महासचिव पद पर जयकुमार निर्विरोध निर्वाचित, अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के बीच महामुकाबला, कोषाध्यक्ष पद पर भी दो उम्मीदवारों के बीच होगी लड़ाई, 29 मार्च को मतदान, उसी दिन मतगणना के बाद विजेताओं के नामों की होगी घोषणा

जमशेदपुर- ब्रह्महर्षी विकास मंच के चुनाव प्रक्रिया के पहले ही दिन महासचिव पद पर जयकुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं जयकुमार के अलावा किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया इसलिए जयकुमार को निर्गुण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इसके पहले ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में गुरुवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस क्रम में आज अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किये।नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक चली।
[27/03, 9:31 am] Pramod Kumar Jha: अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों—
जिनमें जाने-माने समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार एवं अनिल ठाकुर ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
जय कुमार निर्विरोध महासचिव निर्वाचित
महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन जय कुमार द्वारा दाखिल किया गया। जिसके फलस्वरूप उन्हें निर्विरोध रूप से महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीनिवास कुमार एवं राजेश कुमार ने नामांकन किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन शुक्रवार को जारी किया जाएगा उसके बाद नाम वापसी का समय होगा 28 मार्च के दोपहर 2:00 तक उसके बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी 29 मार्च को चुनाव निर्धारित है। ब्रह्मर्षि संस्थान, कदमा में मतदान होगा दोपहर 3:00 तक मतदान का समय निर्धारित है। उसी दिन मतगणना का कार्य होगा और विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
11 सदस्य चुनाव संचालन समिति की देखरेख में होगा चुनाव
उल्लेखनीय है कि 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। पूरे चुनाव प्रक्रिया की देखरेख और मतगणना के साथ विजेताओं की के नाम की घोषणा संचालन समिति द्वारा अंतिम रूप से की जाएगी।
चुनाव संचालन समिति के संयोजक राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक रामउदय प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, दीपु सिंह, विकास कुमार, देवानंद सिंह सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मित्रवत रूप से दाखिल किए गए नामांकन
पूरी नामांकन प्रक्रिया उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों ने आपसी सद्भाव, अनुशासन एवं मित्रवत व्यवहार का परिचय देते हुए इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह आयोजन एक उत्सव के रूप में परिवर्तित हो गया।



