Uncategorized
कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध बुचड़खानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की
चांडिल एसडीओ विकास कुमार रॉय के नेतृत्व में कपाली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कपाली पुलिस बल और कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहदी भी मौजूद रहे

जमशेदपुर- कपाली ओपी क्षेत्र में अवैध बुचड़खानों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।

चांडिल एसडीओ विकास कुमार रॉय के नेतृत्व में कपाली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कपाली पुलिस बल और कपाली नगर परिषद के सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहदी भी मौजूद रहे।
जांच के दौरान दो जगहों पर वैध बूचड़खाने पाए गए, जहां किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं मिली। वहीं ताहिर के यहां छापेमारी के दौरान दुकान बंद मिली, लेकिन पीछे से गोवंश बरामद किया गया। जांच में बुचड़खाना अवैध पाए जाने के बाद झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया और जुर्माना भी लगाया गया।
छापेमारी के दौरान दो गायों को जब्त किया गया। हालांकि भीड़ देखकर एक गाय बेकाबू होकर भाग निकली, लेकिन सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहदी के नेतृत्व में कपाली पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया और कपाली ओपी लाया गया। प्रशासन ने बताया कि दोनों जानवरों को गौशाला भेजा जाएगा।
एसडीओ ने साफ कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




