अबुआ दिशोम बजट – विधायक संजीव सरदार की प्रतिक्रिया
हेमंत सरकार गांव, गरीब, किसान और आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध - संजीव सरदार

अबुआ दिशोम बजट – विधायक संजीव सरदार की प्रतिक्रिया
हेमंत सरकार गांव, गरीब, किसान और आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध – संजीव सरदार
अबुआ दिशोम बजट से विकास की रफ्तार होगी तेज- शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, महिला कल्याण को मिलेगा बल
ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों का विकास सरकार के मुख्य एजेंडों में है
पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड सरकार के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह बजट शिबू सोरेन जी के सपने का झारखंड बनने की तरफ़ एक क़दम है. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट दे कर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दी हैं।
विधायक ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान, और आदिवासी समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में है और विकास की इस मजबूत पहल से विपक्ष की निराधार आलोचना स्वतः शांत हो जाएगी।




