Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट ठीक कराया जाएगा- अंसार खान

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा अंसार खान ने चंदन कुमार को बताया कि वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और गुलाब बाग फेस वन, फेस टू और जवाहर नगर रोड नंबर 14, मुस्लिम कब्रिस्तान, क्रॉस रोड नंबर 14 और जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए मानगों के अन्य क्षेत्रों में काफी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं

मानगो क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट ठीक कराया जाएगा- अंसार खान

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में मानगो बस्ती का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा अंसार खान ने चंदन कुमार को बताया कि वारिस कॉलोनी रोड नंबर 1, 2, 3, 4, 5 और गुलाब बाग फेस वन, फेस टू और जवाहर नगर रोड नंबर 14, मुस्लिम कब्रिस्तान, क्रॉस रोड नंबर 14 और जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद रोड, जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए मानगों के अन्य क्षेत्रों में काफी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं जिससे लोगों को अंधेरे में आने जाने मैं काफी परेशानी हो रही है।

दूसरी ओर दो दिन पहले बारिश होने के कारण जवाहर नगर नीचे क्षेत्र में नाली जाम होने के कारण घरों में पानी भर गया है। जल्द से जल्द नाली को सफाई कराया जाए। जिस से घरों का पानी बाहर निकल सके। चंदन कुमार ने सुपरवाइजरों को बुलाकर फोरन नालों की सफाई कराने के लिए कहा। सुपरवाइजर राजकमल ने नाले की सफाई करने के लिए ठेकेदार को मजदूर लेकर भेजा गया। दूसरी ओर स्ट्रीट लाइटों का काम शुक्रवार से किया जाएगा। आज प्रतिनिधिमंडल में इसरार खान, मोहम्मद आबिद, जिया उल कमर, एडवोकेट विक्रम कुमार झा, मोहम्मद शमसी, मोहम्मद आदिल खान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!