राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत मेल एवं पार्सल दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज सिंहभूम डाक मंडल में मेल एवं पार्सल दिवस मनाया गया। वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदय भान सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व में जमशेदपुर से चाईबासा तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘पार्सल ऑन व्हील्स’ सेवा का शुभारंभ किया गया जिसे उप डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी, वरीय डाकपाल सुधीर कुमार और सहायक डाक अधीक्षक (पश्चिम) राज किशोर दास ने पार्सल डाक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत मेल एवं पार्सल दिवस मनाया गया

जमशेदपुर/चाईबासा- राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत आज सिंहभूम डाक मंडल में मेल एवं पार्सल दिवस मनाया गया। वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उदय भान सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व में जमशेदपुर से चाईबासा तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘पार्सल ऑन व्हील्स’ सेवा का शुभारंभ किया गया जिसे उप डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी, वरीय डाकपाल सुधीर कुमार और सहायक डाक अधीक्षक (पश्चिम) राज किशोर दास ने पार्सल डाक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके अतिरिक्त, जमशेदपुर में व्यावसायिक बैठक तथा चाईबासा में व्यावसायिक विकास बैठक आयोजित की गईं। इन बैठकों में व्यापारियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक डाक एवं पार्सल सेवाओं की पहुँच बढ़ाने, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
मेल एवं पार्सल दिवस का मुख्य संदेश डाक सेवाओं के माध्यम से लोगों और व्यवसायों को जोड़ना, ग्राहकों का विश्वास मजबूत करना तथा व्यापारिक विकास को गति देना रहा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सिंहभूम डाक मंडल ने सुलभ, विश्वसनीय एवं ग्राहक-केंद्रित डाक सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


