मुखी समाज विकास समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुखी समाज विकास समिति (पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर) के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया

मुखी समाज विकास समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर- मुखी समाज विकास समिति (पूर्वी सिंहभूम जिला एवं जमशेदपुर महानगर) के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश महासचिव शम्भू मुखी डूंगरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज मुखी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के विचार और शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का अमर नारा आज भी देश को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाकर ही हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश मुखी एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष विकास मुखी ने युवाओं से समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया। महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मुखी ने समाज में नारी सशक्तीकरण और शिक्षा के प्रसार पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे:
प्रदेश नेतृत्व: शम्भू मुखी डूंगरी (प्रदेश महासचिव), सूरज मुखी (प्रदेश उपाध्यक्ष) जिला व महानगर नेतृत्व: कमलेश मुखी (जिला कार्यकारी अध्यक्ष), विकास मुखी (महानगर अध्यक्ष), सुनीता मुखी (महिला जिला अध्यक्ष)
महासचिव राजेश बाघ (जिला महासचिव), मोना सूर्यवंश (महानगर महासचिव), कुंदन मुखी (महानगर महासचिव)
उपाध्यक्ष व सचिवगण: मुकेश मुखी (महानगर उपाध्यक्ष), दशरथ करवा (जिला सचिव), प्रेम मुखी (जिला सचिव), जितेंद्र सुनानी (जिला सचिव), आनंद मुखी (जिला सचिव), त्रिलोचन सागर (जिला सचिव), बबलू करवा (जिला सचिव)
समिति सदस्य: शंकर मुखी, पोकलो मुखी, कृष्णा मुखी सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश मुखी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महानगर महासचिव कुंदन मुखी ने किया

