विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को दो तिरपाल भेंट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ
टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग लगने से प्रभावित केबुल बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता श्री अच्छे लाल महतो जी को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आज जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी की ओर से उन्हें दो तिरपाल भेंट किए गए। विदित हो कि बीती रात टिनप्लेट सब्जी मंडी स्थित अच्छे लाल महतो की दुकान में आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में लगभग 60 हजार रुपये की सब्जियाँ जलकर नष्ट हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया था

विधायक पूर्णिमा साहू की ओर से अग्निकांड पीड़ित सब्जी विक्रेता को दो तिरपाल भेंट, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया सहायता का हाथ

जमशेदपुर- टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग लगने से प्रभावित केबुल बस्ती निवासी सब्जी विक्रेता श्री अच्छे लाल महतो जी को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आज जमशेदपुर पूर्वी की माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी की ओर से उन्हें दो तिरपाल भेंट किए गए।

विदित हो कि बीती रात टिनप्लेट सब्जी मंडी स्थित अच्छे लाल महतो की दुकान में आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग में लगभग 60 हजार रुपये की सब्जियाँ जलकर नष्ट हो गई थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया था।

इसी क्रम में आज पीड़ित दुकानदार को राहत प्रदान करने के लिए दो तिरपाल उपलब्ध कराए गए, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी दुकान को दोबारा व्यवस्थित करने की दिशा में प्रयास कर सकें।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, अशोक समंता, बंटी अग्रवाल श्रीनू राव, अमरेंद्र कुमार एवं कमल गुप्ता उपस्थित रहे।
दिनेश कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित दुकानदार के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का प्रयास है कि प्रभावित परिवार को यथासंभव सहायता मिले और वे जल्द से जल्द अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें।
उन्होंने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही समाज को मजबूत बनाती है।



