Uncategorized

जमशेदपुर से पटना के लिए नई लग्जरी बस सेवा शुरू, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर वासियों के लिए अच्छी खबर ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से जूझ रहे यात्रियों को अब एक नया और आरामदायक विकल्प मिल गया है। मानगो बस स्टैंड से पटना के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा का आज से शुभारंभ हो गया है

जमशेदपुर से पटना के लिए नई लग्जरी बस सेवा शुरू, विधायक सरयू राय ने किया शुभारंभ

जमशेदपुर वासियों के लिए अच्छी खबर। ट्रेनों की लगातार लेट-लतीफी से जूझ रहे यात्रियों को अब एक नया और आरामदायक विकल्प मिल गया है। मानगो बस स्टैंड से पटना के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा का आज से शुभारंभ हो गया है।

जमशेदपुर- आज मानगो बस स्टैंड पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने फीता काटकर इस लग्जरी बस सेवा का उदघाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इन दिनों ट्रेनें 2 से 3 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह बस सेवा उनके लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आएगी।

वहीं रेखा लग्जरी बस के मैनेजर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और आराम का इस बस में विशेष ध्यान रखा गया है। बस के अंदर कई बदलाव किए गए हैं ताकि लंबा सफर भी आरामदायक लगे। यह बस प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से पटना के लिए रवाना होगी और सुबह 5:30 बजे गांधी मैदान पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह बस पटना से रात 8:00 बजे खुलेगी और सुबह 5:30 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी। हमने पैसेंजर के कंफर्ट का सबसे ज्यादा ख्याल रखा है और बस में काफी बदलाव किए हैं। पहले ही दिन हमारी 80% सीटें बुक हैं।पहले दिन ही 80 प्रतिशत सीटों की बुकिंग से यह साफ है कि यात्रियों ने इस नई पहल को हाथों-हाथ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!