रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियन्स द्वारा जुबिली पार्क जमशेदपुर में एक विशेष योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
इस कार्यशाला में कुल 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन एवं योगाचार्य श्री प्रणब नाहा रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया

जमशेदपुर- रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियन्स द्वारा जुबिली पार्क जमशेदपुर में एक विशेष योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में कुल 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन एवं योगाचार्य श्री प्रणब नाहा रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं योग के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक शांति के प्रति जागरूक करना था। शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यशाला ने सभी प्रतिभागियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनिटेरियन्स समाजसेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ऐसे सार्थक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सदैव कार्यरत रहेगा।




