Uncategorized

विश्व डाक दिवस 2026 पर भारतीय डाक की जनसेवा और डिजिटल पहलों पर जोर

विश्व डाक दिवस के अवसर पर सिंहभूम डाक मंडल जमशेदपुर ने भारतीय डाक की जनसेवा, वित्तीय समावेशन और प्रौद्योगिकी-आधारित सेवाओं को रेखांकित किया। इस वर्ष की थीम “One Postal Network, Infinite Possibilities” (एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ) है जो नागरिकों, व्यवसायों और समुदायों को जोड़ने में डाक नेटवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है

विश्व डाक दिवस 2026 पर भारतीय डाक की जनसेवा और डिजिटल पहलों पर जोर

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत कोल्हान में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, आठ अनुमंडलों में लगेगी डाक चौपाल वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने कहा फिलाटेली, वित्तीय समावेशन पार्सल सेवा और डिजिटल तकनीक पर रहेगा विशेष प्रमुखता

जमशेदपुर- विश्व डाक दिवस के अवसर पर नौ अक्टूबर से राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत हो गई है इस दौरान डाक विभाग की ओर से कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न जागरुकता एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके तहत स्कूली बच्चों को डाकघर की कार्य प्रणाली से परिचित कराने, डाक टिकट संग्रह के प्रति रुचि बढाने, वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने तथा डाक सेवाओं में तकनीकी बदलावों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जाएगा सिंहभूम प्रमंडल जमशेदपुर तीन के वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रत्येक वर्ष नौ अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है
सिंहभूम डाक मंडल जमशेदपुर ने भारतीय डाक की जनसेवा, वित्तीय समावेशन और प्रौद्योगिकी-आधारित सेवाओं को रेखांकित किया। इस वर्ष की थीम “One Postal Network, Infinite Possibilities” (एक डाक नेटवर्क, अनंत संभावनाएँ) है जो नागरिकों, व्यवसायों और समुदायों को जोड़ने में डाक नेटवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

भारतीय डाक पत्र एवं पार्सल वितरण, बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI/RPLI), वित्तीय सेवाओं तथा अन्य नागरिक-केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसके बाद पूरे सप्ताह राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अन्तर्गत अलग अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन यूपीयू की स्थापना वर्ष 1874 ईं. में हुई थी और भारत वर्ष 1876 ई. में इसका सदस्य बना था वर्ष 1969 ई. से विश्व डाक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत 12 अक्टूबर को फिलाटेली दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर जमशेदपुर मुख्य डाकघर स्थित फिलाटेली व्यूरो में स्कूल बच्चों का भ्रमण कराया जाएगा

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=2J-IprXbcn609fQg

डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से इन सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिकों से भारतीय डाक की सेवाओं का लाभ उठाकर समावेशी, सशक्त और डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=F6iuG2C68o8KNzNZ

वरिष्ठ डाक अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में ढाई आखर लेटर राइटिंग प्रतियोगिता 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागी अपने पत्र 31 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह ने आईटी 2.0 सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारतीय डाक की सेवाओं को तेज, पारदर्शी, एकीकृत और ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=2LTT-sBHkwez5Vr9

उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से डाकघरों का आधुनिकीकरण सेवाओं की रियल-टाइम निगरानी, डेटा-आधारित निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा बेहतर डिजिटल अनुभव संभव हो रहा है। आईटी 2.0 भारतीय डाक को पारंपरिक सेवाओं से आगे बढ़ाकर आधुनिक प्रौद्योगिकी, स्वचालन और एकीकृत डिजिटल सेवाओं से युक्त नेक्स्ट जेनरेशन पोस्ट ऑफिस की दिशा में ले जा रहा है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=SmXH58EEchJ4y6tS

विश्व डाक दिवस के उत्सव समारोह में वरिष्ठ डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में उप डाक अधीक्षक गुड़िया कुमारी, डाक निरीक्षक (PG) सूचित रंजन, संबंध प्रबंधक उज्ज्वल दासगुप्ता, राम प्रवेश पंडित, उमाशंकर प्रसाद, देबाशीष आश तथा कार्यालय के डाक कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!