Uncategorized

कथारा वाशरी का तटबंध टूटने पर सरयू राय सख्त, बोले-सीसीएल पर बोकारो प्रशासन करे कार्रवाई, एनजीटी में दायर हो मुकदमा

सीसीएल की कथारा कोल वाशरी का तटबंध टूटने और दूषित पानी के दामोदर नदी में बहने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरयू राय ने इस मामले में सीसीएल के खिलाफ बोकारो जिला प्रशासन से कार्रवाई करने, राष्ट्रीय हरित अधिकरण में मुकदमा दायर करने तथा बेरमो एसडीओ से आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है

कथारा वाशरी का तटबंध टूटने पर सरयू राय सख्त, बोले-सीसीएल पर बोकारो प्रशासन करे कार्रवाई, एनजीटी में दायर हो मुकदमा

बोकारो/कथारा/जमशेदपुर- सीसीएल की कथारा कोल वाशरी का तटबंध टूटने और दूषित पानी के दामोदर नदी में बहने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सरयू राय ने इस मामले में सीसीएल के खिलाफ बोकारो जिला प्रशासन से कार्रवाई करने, राष्ट्रीय हरित अधिकरण में मुकदमा दायर करने तथा बेरमो एसडीओ से आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सरयू राय ने कहा कि कथारा कोल वाशरी दामोदर नद के किनारे स्थित है और वाशरी का तटबंध टूटने के बाद वहां से दूषित बहिस्राव तेज बहाव के साथ सीधे दामोदर नद में गिर रहा है। इससे नदी का पानी काफी दूर तक प्रदूषित हो गया है और इसका प्रतिकूल प्रभाव मछलियों समेत अन्य जलीय जीवों पर पड़ रहा है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=XqF56alMnRyvrorz

सरयू राय ने कहा कि खेतको सहित आसपास के कई गांवों के लोग दामोदर नदी पर निर्भर हैं और नदी के प्रदूषित होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो गई है।

गौरतलब है कि नदी के पानी के प्रदूषण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ जलीय पारिस्थितिकी पर भी असर पड़ने की आशंका है।

ज्ञात हो कि कथारा वाशरी से दामोदर नद के प्रदूषण का मुद्दा नया नहीं है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट में भी कथारा वाशरी के रिजेक्ट से दामोदर नदी के प्रदूषित होने का उल्लेख किया गया था। रिपोर्ट में इस संबंध में सीसीएल की ओर से प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई थी।

वर्तमान घटना को लेकर सरयू राय ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि दामोदर नद में दूषित बहिस्राव का प्रवाह रोका जाना चाहिए और पूरे मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!