Uncategorized

सिदगोड़ा दुर्गापूजा में दिखेगा काशी के घाटों का नजारा, तीन दिन होगी विशेष आरती – चंद्रगुप्त सिंह

न्यू सिदगोड़ा में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य धार्मिक स्वरूप और विशेष आकर्षण के साथ किया जा रहा है। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ बनारस के घाटों पर होने वाली गंगा आरती की आध्यात्मिक अनुभूति भी कराने की तैयारी की गई है। पूजा के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 150 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। पंडाल की सजावट और विद्युत रोशनी के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने की तैयारी है

सिदगोड़ा दुर्गापूजा में दिखेगा काशी के घाटों का नजारा, तीन दिन होगी विशेष आरती – चंद्रगुप्त सिंह

जमशेदपुर- न्यू सिदगोड़ा में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य धार्मिक स्वरूप और विशेष आकर्षण के साथ किया जा रहा है। पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के साथ बनारस के घाटों पर होने वाली गंगा आरती की आध्यात्मिक अनुभूति भी कराने की तैयारी की गई है। पूजा के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बुधवार को बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल की ऊंचाई करीब 150 फीट और चौड़ाई 80 फीट होगी। पंडाल की सजावट और विद्युत रोशनी के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करने की तैयारी है

बनारस की गंगा आरती के तर्ज पर होगी तीन दिन आरती

उन्होंने बताया कि पंडाल परिसर में लगातार तीन दिनों तक बनारस घाट की आरती की तर्ज पर विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 सदस्यीय महिला सुरक्षा दल की तैनाती की गई है। पूजा परिसर में प्रवेश और निकास की अलग-अलग व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

1953 से लगातार सिदगोडा मैदान में हो रही है माता की पूजा

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि सिदगोड़ा में दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1953 से होता आ रहा है। बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां मां दुर्गा के दर्शन और पूजा में शामिल होने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1990 से इस पूजा आयोजन के मुख्य संरक्षक के रूप में जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार पिछले तीन वर्षों से जिला प्रशासन का पूजा समिति को बेहतर सहयोग मिल रहा है, जिससे आयोजन को और भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को शाम सात बजे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पूजा के दौरान तीन दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोग वितरण की व्यवस्था रहेगी। कोई भी श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण कर सकेगा।

हर वर्ष पूजा के मौके पर लगता है मेला

पूजा परिसर में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेले का भी आयोजन किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के स्टॉल के साथ मेले से संबंधित अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है। आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ पूरा पूजा परिसर भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस वर्ष सिदगोड़ा की दुर्गा पूजा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और धार्मिक संस्कृति का विशेष केंद्र बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!