Uncategorized

गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान, चरण धोकर किया स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति में बारीडीह के 10 नंबर बस्ती स्थित मुखी बस्ती एवं बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित संत रविदास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया

गांधी जयंती पर विधायक पूर्णिमा साहू ने दिया स्वच्छता का संदेश, ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत बारीडीह व बिरसानगर में चलाया स्वच्छता अभियान, चरण धोकर किया स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

जमशेदपुर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विधायक पूर्णिमा साहू की उपस्थिति में बारीडीह के 10 नंबर बस्ती स्थित मुखी बस्ती एवं बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित संत रविदास कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

बारीडीह के मुखी बस्ती में विधायक पूर्णिमा साहू ने महात्मा गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके पश्चात क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता मित्रों के चरण धोकर, पुष्पवर्षा कर एवं उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

वहीं, बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित संत रविदास कॉलोनी में भी विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वच्छता सह जागरूकता अभियान चलाया। यहां स्वच्छता मित्रों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया और पुष्पवर्षा कर उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार जताया गया। दोनों स्थानों पर घर-घर डस्टबिन का वितरण कर स्थानीय लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत एवं जिम्मेदारी बनाने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ, स्वावलंबी और सशक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना। ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के माध्यम से प्रयास है कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़े और प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें। हमारे स्वच्छता मित्र दिन-रात मेहनत कर जमशेदपुर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके सम्मान और प्रोत्साहन के साथ स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना ही बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!