Uncategorized

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां ने 2026-27 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सत्यापन अनिवार्य

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां (CASK) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। संघ ने इस वर्ष नई व्यवस्था लागू करते हुए घोषणा की है कि इच्छुक खिलाड़ी CASK की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। टूर्नामेंटों की विस्तृत खेल शर्तें (Playing Conditions), संयुक्त नियम-विनियम और संभावित वार्षिक कैलेंडर आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां ने 2026-27 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सत्यापन अनिवार्य

आदित्यपुर – क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ सरायकेला-खरसावां (CASK) ने आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों की पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर से आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है।
संघ ने इस वर्ष नई व्यवस्था लागू करते हुए घोषणा की है कि इच्छुक खिलाड़ी CASK की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। टूर्नामेंटों की विस्तृत खेल शर्तें (Playing Conditions), संयुक्त नियम-विनियम और संभावित वार्षिक कैलेंडर आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे।

संघ के सचिव प्रवीर कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, केवल ऑनलाइन पंजीकरण से आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा। आवेदन तभी वैध होगा जब खिलाड़ी सभी अनिवार्य दस्तावेजों की हार्ड कॉपी निर्धारित समय सीमा से पूर्व CASK कार्यालय – *दुकान सं. LG05, गार्डन बाज़ार, सहारा गार्डन सिटी, आदित्यपुर* में भौतिक सत्यापन के लिए जमा करेंगे।

पंजीकरण के लिए अनिवार्य दस्तावेज :
1. डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
2. पीवीसी आधार कार्ड
3. आधार अपडेट हिस्ट्री
4. स्कूल की मार्कशीट
5. मूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र
6. पते का प्रमाण (वोटर आईडी या पासपोर्ट)
सख्त निर्देश :
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उनका फॉर्म सीधे खारिज कर दिया जाएगा। फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी देने वाले खिलाड़ियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जिला एवं राज्य स्तर के सभी टूर्नामेंटों से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

आयु-वर्ग पात्रता मानदंड :
– *अंडर-14 बालक :* 1 सितंबर 2013 से 31 अगस्त 2015 के बीच जन्म
– *अंडर-15 बालिका :* 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2015 के बीच जन्म
– *अंडर-16 बालक :* 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच जन्म
– *अंडर-19 :* 1 सितंबर 2008 को या उसके बाद जन्म
– *अंडर-23 :* 1 सितंबर 2004 को या उसके बाद जन्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!