Uncategorized

केंद्र सरकार के एमएमडीआर एक्ट में प्रस्तावित बदलाव को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि झारखंड आंदोलन की देन है और इसी तरह आंदोलन के बल पर झामुमो केंद्र सरकार को एमएमडीआर बिल वापस लेने के लिए मजबूर करेगी

जमशेदपुर- केंद्र सरकार के एमएमडीआर एक्ट में प्रस्तावित बदलाव को लेकर झारखंड में सियासी घमासान तेज हो गया है

हाल ही में झामुमो ने इस कानून के विरोध में राज्यभर में प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा था कि किसी भी स्थिति में यह बिल वापस नहीं होगा। अब झामुमो ने भाजपा के इस बयान पर पलटवार किया है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=yGBozxpj-6GP_1Sc

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा कि झारखंड आंदोलन की देन है और इसी तरह आंदोलन के बल पर झामुमो केंद्र सरकार को एमएमडीआर बिल वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार इस बिल के जरिए राज्य सरकार को खनिज संसाधनों से मिलने वाले सेस को रोकने की कोशिश कर रही है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=jRmwb3DlxdWp-x8B

कुणाल षाडंगी के मुताबिक, अगर राज्य के खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व प्रभावित होता है, तो इसका असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि झामुमो किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगी और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। झामुमो प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पार्टी सड़क से लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी और आंदोलन के बल पर केंद्र सरकार से एमएमडीआर बिल वापस करवाने का प्रयास करेगी। वहीँ उन्होने पड़ोसी राज्य सरकारों एवं झारखण्ड के भाजपा सांसदों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा की उन्हें भी इसका विरोध करना चाहिए था लेकिन वो भी जनता के प्रति जिम्मेवारी भूल गई है. इस बयान के बाद एमएमडीआर एक्ट को लेकर झारखंड में भाजपा और झामुमो के बीच सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!