जमशेदपुर में संस्कार भारती का गुरुपूर्णिमा महोत्सव: नाट्य गुरु अवतार सिंह सम्मानित
संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई ने 29 जुलाई बुधवार को तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में 'गुरुपूर्णिमा उत्सव सह पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन किया गया. सांस्कृतिक गरिमा और श्रद्धाभाव से लबरेज़ यह कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ

जमशेदपुर में संस्कार भारती का गुरुपूर्णिमा महोत्सव: नाट्य गुरु अवतार सिंह सम्मानित
जमशेदपुर- संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई ने 29 जुलाई बुधवार को तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में ‘गुरुपूर्णिमा उत्सव सह पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया. सांस्कृतिक गरिमा और श्रद्धाभाव से लबरेज़ यह कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ
नाट्य गुरु अवतार सिंह को ‘बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान’
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध नाट्य गुरु अवतार सिंह को ‘पद्मश्री बाबा योगेंद्रनाथ स्मृति सम्मान’ से विभूषित किया गया. कार्यक्रम में सरिता सिंह ने उनका जीवन परिचय प्रस्तुत किया. सम्मान स्वीकार करते हुए अवतार सिंह ने अपने अनुभव और संस्मरण साझा किए. गुरु की महानता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सौर ऊर्जा से भी ऊपर होता है.
व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं गुरु: स्नेहलता
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्नेहलता ने कहा कि गुरु का कार्य केवल ज्ञान देना भर नहीं है, बल्कि वे व्यक्ति के चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज को सही दिशा दिखाते हैं.
इससे पूर्व, पहले सत्र की शुरुआत अरुणा झा के संचालन में हुई. अतिथियों का स्वागत पौधों के साथ किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ ही उपासना सिन्हा व नीलांबर चौधरी की ओर से प्रस्तुत ध्येय गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. डॉ. रागिनी भूषण ने स्वागत भाषण में गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर प्रकाश डाला, जबकि कृष्णा सिन्हा की गुरु वंदना से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.
संस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम
द्वितीय सत्र का संचालन डॉ. अनीता निधि ने किया. इस सत्र में कलाकारों ने भजन, गीत, कविता, दोहे, नृत्य और एकल अभिनय की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं.
प्रस्तुतकर्ताओं में शामिल थे:
प्रणति शरण, आलोक मंजरी विदुषी, डॉ. पुष्पा कुमारी, संहिता राणा, लक्ष्मी सिंह रूबी निलांजन, डॉ. आशा गुप्ता, पूनम सिंह, नूपुर गोस्वामी, संगीता मिश्रा, बसंत जमशेदपुरी, आरती श्रीवास्तव विपुल, उपासना सिंह, सरिता सिंह, नीलम पेरीवाल पूरबी घोष, अरुणा झा, राजेन्द्र राज, साह राज, माधुरी मिश्रा और गीता सागर चौधरी इन सभी कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से गुरु महिमा का सुंदर और भावपूर्ण चित्रण प्रस्तुत किया.
वंदे मातरम के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में अरुणा भूषण ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया. ‘वंदे मातरम’ के सुमधुर गायन के साथ समारोह का समापन हुआ और इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया










