कुकड़ू में गणेश महोत्सव की धूम, मिलन पोद्दार नाइट में झूमे दर्शक भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि व समृद्धि के प्रतीक हैं – डॉ जटाशंकर पांडे
कुकड़ू हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, सोलोआना कुकड़ू की ओर से आयोजित गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार की रात मिलन पोद्दार नाइट का भव्य आयोजन हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सरायकेला जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृष्णा यादव व युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। समिति की ओर से अतिथियों को भगवान गणेश का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया

कुकड़ू में गणेश महोत्सव की धूम, मिलन पोद्दार नाइट में झूमे दर्शक
भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि व समृद्धि के प्रतीक हैं – डॉ जटाशंकर पांडे

नीमडीह – कुकड़ू हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, सोलोआना कुकड़ू की ओर से आयोजित गणेश पूजा महोत्सव में शनिवार की रात मिलन पोद्दार नाइट का भव्य आयोजन हुआ। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शक झूमते रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, सरायकेला जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू, कृष्णा यादव व युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया। समिति की ओर से अतिथियों को भगवान गणेश का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
मिलन पोद्दार नाइट में स्थानीय कलाकार मिलन पोद्दार व आस्तिक दिवान ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. जटाशंकर पांडेय व प्रशांत कुमार पोद्दार ने दोनों कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
डॉ. पांडेय ने कहा कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि व समृद्धि के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ते हैं। आयोजन में रामभजन कुमार, कृष्णा कुम्हार, वसंत पोद्दार, विष्णु कुमार, निधुराम कुमार, मनोज मछुआ, नारायण पोद्दार समेत समिति के सदस्य व स्थानीय लोग सक्रिय रहे।

