Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय में एम.एड. नामांकन प्रक्रिया शुरू

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के एम.एड. विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई, जो पूरी हो चुकी है। वहीं, द्वितीय चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। इसके बाद तृतीय चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी निर्धारित तिथि के अनुसार पूरी की जाएगी

कोल्हान विश्वविद्यालय में एम.एड. नामांकन प्रक्रिया शुरू

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के एम.एड. विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया विभिन्न चरणों में आयोजित की जा रही है।
प्रथम चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई, जो पूरी हो चुकी है। वहीं, द्वितीय चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से 21 अगस्त 2026 तक चलेगी।
इसके बाद तृतीय चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी निर्धारित तिथि के अनुसार पूरी की जाएगी।
तृतीय चरण की ऑनलाइन आवेदन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एम.एड. में नामांकन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
JCECEB, रांची द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी कोल्हान विश्वविद्यालय में एम.एड. में नामांकन के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन, काउंसलिंग एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!