गीता थिएटर MY BHARAT वॉलंटियर्स ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में चलाया बृहद स्वच्छता अभियान सह श्रमदान कार्यक्रम
शहर के समाजसेवी, कॉलेज-विद्यालय के युवा एवं विधायक सरयू राय हुए शामिल

गीता थिएटर MY BHARAT वॉलंटियर्स ने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में चलाया बृहद स्वच्छता अभियान सह श्रमदान कार्यक्रम

शहर के समाजसेवी, कॉलेज-विद्यालय के युवा एवं विधायक सरयू राय हुए शामिल

जमशेदपुर- MY BHARAT East Singhbhum Jamshedpur के अंतर्गत रजिस्टर्ड GITA THEATRE Youth Club द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर), केबुल टाउन, नामदा बस्ती के पास, गोलमुरी, जमशेदपुर में बृहद स्वच्छता अभियान सह श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ युवाओं और आम नागरिकों में स्वच्छता, श्रमदान एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
अभियान के दौरान MY BHARAT वॉलंटियर्स, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की, कूड़ा-कचरा हटाया तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री सरयू राय विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ शहर के विभिन्न समाजसेवी तथा कॉलेज एवं विद्यालयों के युवा भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए और श्रमदान किया।
GITA THEATRE Youth Club की ओर से कहा गया कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को समाजसेवा से जोड़ना ही सेवा संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। आने वाले समय में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहयोग, स्वास्थ्य सेवा, आपदा सहायता तथा कला-सांस्कृतिक एवं कौशल विकास से जुड़े जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सहयोग से किया गया। समिति की ओर से स्वच्छता अभियान में शामिल युवाओं एवं स्वयंसेवकों को ग्लव्स, झाड़ू एवं जलपान उपलब्ध कराया गया।
GITA THEATRE Youth Club ने जमशेदपुर के युवाओं से MY BHARAT East Singhbhum Jamshedpur से जुड़कर समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।



