Uncategorized

स्वावलंबी भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम – मनोज सिंह

बिरसानगर, प्रधान कॉलोनी, जोन नं. 3ई स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था

स्वावलंबी भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम – मनोज सिंह

जमशेदपुर- बिरसानगर, प्रधान कॉलोनी, जोन नं. 3ई स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से “स्वावलंबी भारत अभियान” के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलंबन, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं टाटा स्टील, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के उदय प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरक वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए। दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कौशल और रचनात्मक सोच का उपयोग करते हुए भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास करने वाली कुमारी आभा एवं आशा सिंह को “उद्यमिता सम्मान” प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दोनों सम्मानित उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार सिंह, प्रांत युवा प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच ने किया।
इस अवसर पर ममता कुमारी, प्रिंसिपल, एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल, सरोज श्रीवास्तव, जिला महिला प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच, संगीता श्रीवास्तव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, ममता सिंह, जिला महिला सह-प्रमुख, कुमारी आभा एवं आशा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!