Uncategorized

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार DPAC (डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी आॅफ कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का पांचवा बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कान्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई

बैठक में जिला स्तरीय राजनैतिक मामले पर सक्रियता बढ़ाने पर बड़े निर्णय जिला प्रभारी शशिभूषण राय के उपस्थिति में लिए गये। DPAC के सदस्यों के समक्ष कुल नौ विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद के द्वारा लाये गये। जिसमें गहनता से चर्चा की गई और निर्णाय लिए गये। DPAC का मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य कार्य 1) लोकसभा स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान हेतू बड़ा आंदोलtन खड़ा करने हेतू नेताओं का चयन करना। 2) ग्राम पंचायत चुनाव-2027 के 231 मुखिया पद हेतू कार्यकर्त्ताओं के नामों का चयन करना

जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार DPAC (डिस्ट्रिक्ट पोलिटिकल एफियर्स कमिटी आॅफ कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम का पांचवा बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में जमशेदपुर परिसदन के कान्फ्रेंस हाॅल में आयोजित की गई।
बैठक में जिला स्तरीय राजनैतिक मामले पर सक्रियता बढ़ाने पर बड़े निर्णय जिला प्रभारी शशिभूषण राय के उपस्थिति में लिए गये।
DPAC के सदस्यों के समक्ष कुल नौ विषयों से संबंधित प्रस्ताव सदस्य संजय सिंह आजाद के द्वारा लाये गये। जिसमें गहनता से चर्चा की गई और निर्णाय लिए गये।
DPAC का मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य कार्य
1) लोकसभा स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान हेतू बड़ा आंदोलtन खड़ा करने हेतू नेताओं का चयन करना।
2) ग्राम पंचायत चुनाव-2027 के 231 मुखिया पद हेतू कार्यकर्त्ताओं के नामों का चयन करना।
3) 27 जिला पार्षद पद, 274 पंचायत समिति सदस्य, एवं 2740 वार्ड के पद हेतू कार्यकर्ताओं का चयन करना।
4) छ: विधान सभा स्तर पर चौपाल लगाकर आमजनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान करना एवं जन-आंदोलन खड़ा करने हेतू नेताओं का चयन करना।
5) छः विधान सभावार सम्मेलन आयोजित कराने हेतू दिनांक, समय, स्थान तय करना।
6) लोकसभा स्तर पर जन-सभा/रैली का आयोजन कराने हेतू दिनांक, समय, स्थान तय करना।
7) जिला कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी एवं मंच-मोर्चा को आर्थिक रूप से सबल बनाने में सहयोग राशि प्रदान करना।
8) SIR के कार्य में BLA-2 के सक्रियता को गति प्रदान कराना।
9) AICC एवं PCC के द्वारा निर्धारित आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाना।
10) पार्टी में अनुशासन बनाए रखने हेतू अनुशासन समिति का गठन करना।
11) दिनांक 7 सितंबर को रांची लोकभवन (राजभवन) के समक्ष महाधरना कार्यक्रम में शामिल होने हेतू सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण से आग्रह की गई।
क्रमशः
विषय वस्तू के क्रम संख्या 1) एवं क्रम संख्या 4) के तहत नाम का चयन DPAC करती है –
i) उन्हें प्रतिदिन जनता के बीच रहना होगा।
ii) जनता के समस्या के समाधान का प्रयास करना होगा।
iii) जनता के सुख-दुख में उपस्थित रहना होगा।
iv) प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत/वार्ड कमिटी के क्षेत्र का भ्रमण के साथ-साथ सक्रिय रहना आवश्यक होगा।
v) नुक्कड सभा का आयोजन करना आवश्यक होगा।
vi) जिला कांग्रेस कार्यालय एवं जिलाध्यक्ष के साथ समन्वय रखना आवश्यक होगा।
vii) नये लोगों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ना होगा।
viii) कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने हेतू प्रतिदिन अभियान चलाकर साकारात्मक माहौल बनाना होगा।
उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से सदस्य रियाजुद्दीन खान, आनन्द बिहारी दुबे, संजीव श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र तिवारी, डाॅ परितोष सिंह, शिवनाथ मांडी, ओमप्रकाश सिंह गुड्डू, लखिंदर करूवा, हेमेंद्र हाॅसदा, सुरेन्द्र शर्मा, नलिनी सिन्हा, सचिन कुमार सिंह, राहुल कुमार उर्फ राजा सिंह ने प्रस्तावित विषयों पर विचार-विमर्श एवं चर्चा कर विचारों से अवगत कराया। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने प्रस्तावित विषयों के संदर्भ में सदस्यों द्वारा दी गई सुझावों और निर्णाय के लिए सभी सदस्यों का अभिवादन किया तथा कहा कि DPAC के बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द ही जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन कराया जाएगा। सभी स्तर पर संगठन है। जिन्हें सक्रिय कराना है। मुख्य अतिथि शशिभूषण राय का स्वागत परिसर पहुंचने पर कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!