Uncategorized

झामुमो नेता सरोज महापात्रो ने भाजपा नेताओं पर हमला बोला कहा : दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके

झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रो ने एमजीएम अस्पताल के लिफ्ट में फंसे व्यक्ति संबंधी मामले में भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में टेक्निकल फॉल्ट के कारण कुछ लोग उसमें फंस गए थे जिन्हें अस्पताल प्रबंधन के सार्थक पहल से सभी को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाल दिया गया । इसमें अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य मंत्री पर दोषारोपण करना कहां तक उचित है ? श्री पात्रो ने कहा कि भाजपा नेताओं को दोषारोपण करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

झामुमो नेता सरोज महापात्रो ने भाजपा नेताओं पर हमला बोला कहा : दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके

जमशेदपुर – झामुमो जिला संपर्क कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्रो ने एमजीएम अस्पताल के लिफ्ट में फंसे व्यक्ति संबंधी मामले में भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल में टेक्निकल फॉल्ट के कारण कुछ लोग उसमें फंस गए थे जिन्हें अस्पताल प्रबंधन के सार्थक पहल से सभी को लिफ्ट से सकुशल बाहर निकाल दिया गया । इसमें अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्य मंत्री पर दोषारोपण करना कहां तक उचित है ? श्री पात्रो ने कहा कि भाजपा नेताओं को दोषारोपण करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा सरकार में कई घटनाएं घटित हुई हैं और रेलवे , प्लेन एवं अन्य विभागों में कितने व्यक्ति मरे भी लेकिन उनके परिवार तक का कोई सुध नहीं लिया गया । इसलिए भाजपा ओछी राजनीति करना छोड़े । जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार बनीं है तब से विपक्ष लोग बदनाम करने में लगे हुए हैं जबकि झारखंड में बहुत सारे नए नए योजनाएं चल रही हैं उसपर विपक्ष को दिखाई नहीं दे रहा है । इस मौके पर सरोज महापात्र के साथ उज्जवल दास , उमेश गिरी , कार्तिक सिंह , संजय पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!