Uncategorized

जागृत महिला मंच के बैनर तले 23 अगस्त 2026 को आस्था ट्विन सिटी क्लब हाउस में सावन महोत्सव एवं सावन क्वीन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया

कार्यक्रम का आयोजन ममता सिंह एवं मीनू शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, नृत्य, गीत-संगीत, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

जमशेदपुर- जागृत महिला मंच के बैनर तले 23 अगस्त 2026 को आस्था ट्विन सिटी क्लब हाउस में सावन महोत्सव एवं सावन क्वीन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ममता सिंह एवं मीनू शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 70 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, नृत्य, गीत-संगीत, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर सहित कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभागियों में मनीषा, रूपा, सरिता, सुशमा, मीनू, शिल्पा, रुचि, निभा, माला, शारिका, डॉली, रिंकू, सोमा, रजनी, पिंकी, रिंकी, सोनू, नीतू, शुधा, गायत्री, रीता, मिथी, पूजा, प्रीति, सुरक्ता, नीलिमा एवं शशि शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

सावन क्वीन प्रतियोगिता में सुशमा वर्मा प्रथम, रिंकू सिंह द्वितीय एवं डॉली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को उपहार स्वरूप भेंट देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

जागृत महिला मंच का यह सावन महोत्सव महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का शानदार संगम रहा। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!