Uncategorized

साकची आम बागान में राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026 मे उमड़ रही भीड़

राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट कॉटन और सिल्क एक्सपो 2026 का आयोजन 10 अगस्त 2026 से आमबगान मैदान, साकची जमशेदपुर में किया जा रहा है

जमशेदपुर – साकची आम बागान में राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट 2026 मे उमड़ रही भीड़

राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट कॉटन और सिल्क एक्सपो 2026 का आयोजन 10 अगस्त 2026 से आमबगान मैदान, साकची जमशेदपुर में किया जा रहा है।

इस एक्सपो में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कारीगरों एवं हस्तशिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, सजावटी सामान, पारंपरिक कलाकृतियां, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग के उत्पाद आदि प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे

आयोजन का उद्देश्य कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों को सीधे ग्राहकों तक पहुंच उपलब्ध कराना और पारंपरिक भारतीय कला एवं शिल्प को बढ़ावा देना है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय आर्ट एंड क्राफ्ट एक्सपो के संचालक श्री मनीष यादव एवं रजनीश यादव ने संयुक्त रूप से कहा की रक्षा बंधन के अवसर पर शहरवासियों के लिए यह एक ही स्थान पर विभिन्न राज्यों की कला एवं संस्कृति से जुड़े उत्पादों की खरीदारी का अवसर होगा, जहाँ हैंडलूम एवं हैंडिक्राफ्ट के उत्पादों पर 20% की विशेष छुट उपलब्ध होगी ।

राष्ट्रीय आर्ट एन्ड क्राफ्ट में सहारनपुर फर्नीचर, खोर्जा क्रोकरी, भदोई कारपेट, मेरठ खादी, भागलपुर सूट एवं साडी, बनारसी साडी, फैंसी चप्पल, जूट बैग, जयपुरी चूड़ी, फैंसी ज्वेलेरी से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जाएगा । आयोजकों ने जमशेदपुर एवं आसपास के लोगों से इन दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा को प्रोत्साहित करने की अपील की है । इन आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को देश के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों से परिचित कराना तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री का बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

ज्ञात रहे कि ऑटो एक्सपो का भी आयोजन साकची आम बागान मैदान मे किया जा रहा है । जो की 28 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक चलेगा जिसमे कार, दोपहिया वाहन, तीन पाहिया वाहन, ई रिक्शा, इलेक्ट्रिक वाहान, कमर्शियल वाहान, ऑटो पार्ट, एक्सेसरीज एवं नई पीढ़ी की मोबिलिटी से जुड़े उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जायेगा ।

एंट्री पास फ्री है एवं पार्किंग की समुचित वयवस्था भी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!