केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्म दिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 86 लोगों ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान
मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्म दिन के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । यह आयोजन उनके निधन के उपरान्त लगातार पांचवीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त राजीव रंजन सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा केनेलाइट होटल के निदेशक अमलेश झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं स्वर्गीय मिथिलेश झा के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया

केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्म दिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में 86 लोगों ने उत्साह पूर्वक किया रक्तदान

जमशेदपुर – मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में केनेलाइट होटल में संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा के जन्म दिन के अवसर पर शुक्रवार को एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

यह आयोजन उनके निधन के उपरान्त लगातार पांचवीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त राजीव रंजन सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा केनेलाइट होटल के निदेशक अमलेश झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं स्वर्गीय मिथिलेश झा के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया

इस मौके पर उदघाटनकर्ता उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि रक्तदान एक महादान है , रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है । रक्तदान से कई लोगों को जीवन दान मिलता है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति रक्तदान करते हैं वे अपने आप में पुण्य के भागी होते हैं ।

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिस व्यक्ति के नाम पर रकतदान शिविर लगाया जाता है वह मिथिलेश झा एक नेक इंसान और मृदुभाषी थे इस रक्तदान शिविर में उदघाटनकर्ता सहित 86 लोगों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया सभी रक्तदाताओं को आयोजकों द्वारा प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से अमलेश झा , निर्मल दीप, नवीन सिंह, डी के घोष, पूर्वी घोष , राजपति देवी, बंदे शंकर सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही



