Uncategorized

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आगामी 29 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे

झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में होगा कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह

चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में आगामी 29 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह को सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कुल 26 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें स्नातकोत्तर स्तर पर 24 स्वर्ण पदक, बी.एड. में 01 स्वर्ण पदक तथा एमबीए में 01 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
बैठक में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता (डीन), विभागाध्यक्ष (एचओडी) एवं गठित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। संबंधित पदाधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। सदस्यों ने समारोह की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए।
दीक्षांत समारोह के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत, प्रोटोकॉल, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुशासन, उपाधि एवं स्वर्ण पदक वितरण, सुरक्षा, परिवहन, प्रचार-प्रसार सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कुलपति ने सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, समिति सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न हो, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!