Uncategorized

सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। सेमिनार का विषय हैः शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान। यह निर्णय उन्होंने मंगलवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया। सरयू राय ने बताया कि इस सेमिनार में शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सेमिनार को चार सत्रों में बांटा गया हैः उच्च और तकनीकी शिक्षा सत्र, माध्यमिक शिक्षा सत्र, प्राथमिकी शिक्षा सत्र और छात्र आंदोलन का सत्र

सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा
व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय आगामी 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर एक सेमिनार का आयोजन करने जा रहे हैं। सेमिनार का विषय हैः शिक्षा का उत्थान, शिक्षकों का सम्मान। यह निर्णय उन्होंने मंगलवार को अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया।
सरयू राय ने बताया कि इस सेमिनार में शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सेमिनार को चार सत्रों में बांटा गया हैः उच्च और तकनीकी शिक्षा सत्र, माध्यमिक शिक्षा सत्र, प्राथमिकी शिक्षा सत्र और छात्र आंदोलन का सत्र।
श्री राय ने बताया कि सेमिनार में उच्च और कतनीकी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और छात्र आंदोलन की वर्तमान स्थितियों पर तो चर्चा होगी ही, इनमें सुधार के क्या-क्या उपाय हो सकते हैं; उन पर भी सविस्तार चर्चा होगी। सेमिनार के उपरांत झारखंड सरकार को एक ज्ञापन भी दिया जाएगा। बैठक में एसपी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!