Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राजधानी रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया दमन के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का किया आहवान भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक रूप से जमशेदपुर में बंद को सफल बनाने की अपील की

राजधानी रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध एवं छात्रों की विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा 11 अगस्त, 26 (मंगलवार) को झारखंड बंद का आहवान किया गया है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण जमशेदपुर में शांतिपूर्ण बंद का आहवान किया है

राजधानी रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया दमन के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का किया आहवान भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक रूप से जमशेदपुर में बंद को सफल बनाने की अपील की

जमशेदपुर- राजधानी रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध एवं छात्रों की विभिन्न मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा 11 अगस्त, 26 (मंगलवार) को झारखंड बंद का आहवान किया गया है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्पूर्ण जमशेदपुर में शांतिपूर्ण बंद का आहवान किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई और लाठीचार्ज सरकार के दमनकारी रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई में भाजपा उनके साथ मजबूती से खड़ी है। झारखंड प्रदेश भाजपा के आह्वान पर 11 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर की सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से बंद को सफल बनाएंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जमशेदपुर के सभी व्यवसायियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से अपील की कि झारखंड के युवाओं के सुरक्षित भविष्य, रोजगार और उनके हक-अधिकार की इस लड़ाई में अपना समर्थन प्रदान करते हुए 11 अगस्त को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। एम्बुलेंस, अस्पताल, दवा दुकान, दूध की दुकान, एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। साथ ही, कांवड़िया यात्रा एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं किया जाएगा।

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बंद को पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से सफल बनाएं और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने दें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बंद युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक आवाज के लिए है। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और दमन की राजनीति बंद करनी होगी। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आवाज और मजबूती से बुलंद होगी और युवाओं के हक की लड़ाई भाजपा सड़क से सदन तक जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!