Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

7–8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन, तैयारियों की समीक्षा; ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ

आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की

रांची – 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन, तैयारियों की समीक्षा; ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ

रांची- आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की

बैठक में श्री महतो ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आजसू की प्राथमिकता है। इस अवसर पर युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया।

उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति एवं विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जबकि 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की घोषणा की जाएगी

बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, आवास, भोजन, परिवहन, अनुशासन एवं कार्यक्रम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिवेशन में राज्यभर से पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश तथा शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे।

बैठक में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक मो. जब्बार, छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रताप सिंह, बबलू महतो, हर्ष मेहता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

14वीं जेपीएससी भर्ती घोटाले पर सरकार को घेरा

संवाददाताओं से बातचीत में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में भर्ती घोटालों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल सीआईडी जांच के भरोसे मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। उन्होंने मांग की कि 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाए, जेपीएससी के वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाया जाए तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एवं विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार यह भी स्पष्ट करे कि आगामी नियुक्तियां किस प्रकार पारदर्शी ढंग से होंगी और युवाओं को निष्पक्ष अवसर कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी छात्रों और युवाओं के संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। पार्टी का स्पष्ट एजेंडा है—पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षाएं, न्यायपूर्ण रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार।

सरकार से आजसू पार्टी की प्रमुख मांगें

14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की अविलंब सीबीआई जांच कराई जाए।
जेपीएससी के सभी वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाकर आयोग का पुनर्गठन किया जाए तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति की जाए।
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के गिरफ्तार द्वितीय टॉपर अभय तिवारी प्रकरण सहित पूरे भर्ती तंत्र की निष्पक्ष जांच हो तथा जेएसएससी के वर्तमान अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच कर उन्हें पद से हटाया जाए।
सरकार यह सार्वजनिक करे कि अब तक सीआईडी को कितने महत्वपूर्ण मामलों की जांच सौंपी गई, उनमें से कितने मामलों का अंतिम निष्पादन हुआ तथा कितने मामले अब भी लंबित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!