Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आजसू में युवाओं का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह सोमवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सभी नवसदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सभी युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं जनहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई

आजसू में युवाओं का बढ़ा जनाधार, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

जमशेदपुर- आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह सोमवार को बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। समारोह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सभी नवसदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सभी युवाओं को पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं जनहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान शुभम भारद्वाज के नेतृत्व में आशिफ खान एवं सुमित कश्यप ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि आजसू पार्टी राज्य के युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं की सशक्त आवाज बनकर उभर रही है।

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, छात्रों, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल हुए सभी युवा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों पर पार्टी का आंदोलन और प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।

मिलन समारोह में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
पार्टी में विधिवत शामिल होने वाले आसिफ खान , सुमित कश्यप, अतुल कुमार , विकास कुमार , जीतेन्द्र कुमार,बिनेशवर कुमार , मृत्युंजय सिंह , राकेश रोशन , मनीष सिंगा रातपुय , शुभमकुमार, अविनाश सिन्हा, देबासिस मोदक, अतुल किस्नोव गुप्ता , मनीस सिंह, रूपेश कुमार ,वियाश के.वी , प्रशांत, रोहित घंटा, मृत्युंजय उर ,रोशन
सूर्य झा समेत सैकड़ों युवा शामिल हुए

मिलन समारोह में मुख्य रूप से संजय मालाकार, अप्पू तिवारी, चन्देश्वर पांडेय, लालन झा, धनेश कर्मकार, दीपक पांडेय, ललित सिंह ,जमाल भाई, विकास महतो, मंटू शुक्ला छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार साह और नगर अध्यक्ष राज सिंह मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!