क्रांतिकारी युवा साथी संजीव आचार्या ने जन्म दिवस पर 18वाँ विशाल रक्तदान शिविर के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया 113 यूनिट रक्त संग्रह
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी युवा साथी संजीव आचार्या के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 18वें रक्तदान शिविर एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया । संजीव आचार्या ने मौके पर बताया कि 23 जुलाई गुरुवार के दिन साकची गंडक रोड स्थित बारी मैदान क्लब हाउस भवन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बारी मैदान क्लब हाउस के साथ साथ कदमा दुर्गा बाड़ी और बिष्टुपुर ब्लड बैंक में भी रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित किया गया

क्रांतिकारी युवा साथी संजीव आचार्या ने जन्म दिवस पर 18वाँ विशाल रक्तदान शिविर के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया , 113 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर – भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी युवा साथी संजीव आचार्या के जन्मदिवस के पावन अवसर पर 18वें रक्तदान शिविर एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया


संजीव आचार्या ने मौके पर बताया कि 23 जुलाई गुरुवार के दिन साकची गंडक रोड स्थित बारी मैदान क्लब हाउस भवन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि बारी मैदान क्लब हाउस के साथ साथ कदमा दुर्गा बाड़ी और बिष्टुपुर ब्लड बैंक में भी रक्तदान महादान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीनों मिलाकर कुल 113 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

कार्यक्रम के दौरान शहर के जाने माने वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह , शिव शंकर सिंह, बाली मार्डी, लखींद्र महतो, आलोक रंजन सहित विधायक सरयू राय मंगल कालिंदी सहित अन्य कई वरिष्ठ गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही । सभी अतिथियों ने देश के वीर शहीद पुरुष चंद्रशेखर आजाद , स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और संजीव आचार्या के जन्म दिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

यह कार्यक्रम पिछले 18 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है 23 जुलाई को जहां दिन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया , वहीं शाम के समय भजन संध्या का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्थक भूमिका निभाई



