Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

शहर के आस्था केंद्र हिन्दू पीठ के प्रांगण में इस वर्ष भी भव्यता के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाएगा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिन्दू पीठ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने की बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर 2026 से 3 दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ होगा। पूरे तीन दिनों तक विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, महा प्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

जमशेदपुर – शहर के आस्था केंद्र हिन्दू पीठ के प्रांगण में इस वर्ष भी भव्यता के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाएगा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिन्दू पीठ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई

बैठक की अध्यक्षता हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने की बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर 2026 से 3 दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ होगा। पूरे तीन दिनों तक विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, महा प्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

शहर के हरेक वर्ग की भागीदारी तय

हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक और जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए शहर के युवा, महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग सभी को जोड़ा जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। पूजा की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर सप्ताह बुधवार को समीक्षा बैठक लगातार की जाएगी।

सौंदर्यीकरण से लेकर सुरक्षा तक पर चर्चा

बैठक में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

महासचिव दिलजय बॉस ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और इस महोत्सव के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाएगा। संरक्षक रामनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की अपील की।

ये रहे मौजूद

बैठक में अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बॉस, संरक्षक रामनाथ सिंह, सलाहकार विजय मिश्रा एवं सुधीर सिंह, महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह के अलावा सुमित सिंह, संजीव पाठक, उत्तम, शंकर कुमार, सोनू चौबे, चंदन कुमार, रंजीत सिंह, संजीव कुमार, दीपक कुमार, धरंजय सिंह, विशाल सिंह, प्रितेश कुमार, सुशील सिंह, सुनील पांडे, नकुल यादव, अरविंद यादव, गोलू कुमार सिंह, पीयूष कुमार, रितेश कुमार, रितेश गुप्ता सहित हिन्दू पीठ के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 सितंबर से शुरू हो रहे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!