Uncategorized

जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक – अनिल मोदी

भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने आज आयोजित जमशेदपुर बंद को ऐतिहासिक, शांतिपूर्ण एवं पूर्णतः स्वतःस्फूर्त बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते मनोबल, व्यापारियों एवं आम नागरिकों पर बढ़ते हमले, चोरी, लूट, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आज का बंद उसी जनाक्रोश की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है

जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक – अनिल मोदी

जमशेदपुर- भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने आज आयोजित जमशेदपुर बंद को ऐतिहासिक, शांतिपूर्ण एवं पूर्णतः स्वतःस्फूर्त बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, अपराधियों के बढ़ते मनोबल, व्यापारियों एवं आम नागरिकों पर बढ़ते हमले, चोरी, लूट, छिनतई तथा अन्य आपराधिक घटनाओं के कारण आम जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है। आज का बंद उसी जनाक्रोश की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है।

अनिल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा आहूत इस बंद को शहर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों का अभूतपूर्व समर्थन मिला। शहर के अधिकांश बाजार स्वेच्छा से बंद रहे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति से बेहद चिंतित है और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई चाहती है उन्होंने बंद को सफल बनाने के लिए शहरवासियों, को साधुवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!