जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित अंकित शर्मा को समाजिक सम्मान दिया गया
जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित नियमित मासिक बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में चयनित केबुल बस्ती निवासी अंकित शर्मा को सामाजिक मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंकित शर्मा की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित अंकित शर्मा को समाजिक सम्मान दिया गया
जमशेदपुर- जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित नियमित मासिक बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा में चयनित केबुल बस्ती निवासी अंकित शर्मा को सामाजिक मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंकित शर्मा की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अंकित शर्मा की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सिद्ध करता है कि कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई।इस अवसर पर समाज के बच्चे भी उपस्थित रहे जिन्हें अंकित शर्मा द्वारा परीक्षा के लक्ष्य और उसे साधने का मुल मंत्र बताएं। उपस्थित बच्चों ने भी उनसे अपने पुरे उत्सुकता के अपने कैरियर को लेकर प्रश्न पुछे जिसपर हर एक सवाल का जबाब उदाहरणके साथ अंकित ने दिए जिसे बच्चे बहुत ही प्रभावित हुए। सम्मान समारोह में उपस्थित अभिभावक गण भी अपने बच्चों के भविष्य संबंधी पाठ्यक्रमों पर उनसे चर्चा किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अंकित शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के सभी अनुशंगी ईकाई से आये पदाधिकारियों द्वारा भी अंकित शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में समाज के पुर्व अध्यक्ष अरूण ठाकुर के जन्म दिन के अवसर पर केक काटा गया और उन्हें भी सम्मानित किया गया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अंकित को बधाई दिए और इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताए। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के महिला कमिटी की ओर से अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन और जलपान के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।




