Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन में एकदिवसीय समर कैंप का आयोजन सम्पन्न

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा समाज के बच्चों के लिए एकदिवसीय समर कैंप का आयोजन रविवार को सुबह 8:30 बजे से किया गया। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें योग प्राणायाम, कला कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संगीत के साथ मस्ती और डांस स्टेप्स प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक अशोक शर्मा और संगीता शर्मा द्वारा बच्चों को योग और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज सांस्कृतिक भवन में एकदिवसीय समर कैंप का आयोजन सम्पन्न

जमशेदपुर- जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा समाज के बच्चों के लिए एकदिवसीय समर कैंप का आयोजन रविवार को सुबह 8:30 बजे से किया गया। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें योग प्राणायाम, कला कौशल प्रशिक्षण, स्वास्थ्य प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संगीत के साथ मस्ती और डांस स्टेप्स प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक अशोक शर्मा और संगीता शर्मा द्वारा बच्चों को योग और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। संजय विश्वकर्मा द्वारा कला कौशल का प्रशिक्षण देकर बच्चों में कला के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। स्वास्थ्य प्रशिक्षण का प्रशिक्षण और इससे संबंधित जानकारी जीम ट्रेनर गौतम शर्मा एवं सुरज पांडे ने देकर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को प्रोत्साहित किए।
इस कार्यक्रम में सभी आगंतुक प्रशिक्षक गण को समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और संरक्षक सदस्य वृज नंदन प्रसाद एवं विरेंद्र शर्मा द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जमशेदपुर के कोने-कोने से समाज के बच्चे उपस्थित होकर समर कैंप का आनंद उठाया। उक्त मौके पर समाज के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया और समाज द्वारा ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर करते रहने की बात कही। समर कैंप को सफल बनाने में समाज के सहायक महामंत्री राकेश शर्मा और क्षेत्रीय पदाधिकारी अनिल शर्मा के साथ केन्द्रीय पदाधिकारी संजय शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अजीत शर्मा, कृष्णा शर्मा,महिला अध्यक्ष मीरा शर्मा, संगीता शर्मा, वीनीता शर्मा, डा अमृता शर्मा, चन्दा शर्मा के साथ बहुत सारे समाजिक सदस्यों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!