Uncategorized

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली पैदल रैली

निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खेल विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, कदमा में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत खिलाड़ियों ने निकाली पैदल रैली

जमशेदपुर- निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला खेल विभाग, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, कदमा में विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान के दौरान प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण केंद्र तथा विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों ने “जीवन बर्बाद मत करो, परिवार के सुख के लिए नशे से दूर रहो”, “नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र” तथा “नशामुक्त समाज हमारा संकल्प” जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया

जिला खेल विभाग ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!