दक्षिण पूर्व रेलवे की जेड आर यु सी सी (ZRUCC) की 106 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई
होटल में सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का शुभारंभ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और रेलवे के पदाधिकारियों ने उसका लिखित एवं मौखिक उत्तर दिया सांसद श्री महतो ने मुख्य रूप से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे के परिचालन में समय सारणी में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है जबकि इसमें और सुधार की जरूरत है। रेल महाप्रबंधक ने कहा कि इस दिशा में समुचित कदम उठाए गए हैं और दिशा निर्देश भी दिया गया है । जल्द ही रेलवे के टाइम टेबल में और सुधार देखने को मिलेगा

कोलकाता- दक्षिण पूर्व रेलवे की जेड आर यु सी सी (ZRUCC) की 106 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में सांसद बिद्युत बरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई

बैठक का शुभारंभ दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने सभी आगंतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और रेलवे के पदाधिकारियों ने उसका लिखित एवं मौखिक उत्तर दिया सांसद श्री महतो ने मुख्य रूप से कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में रेलवे के परिचालन में समय सारणी में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है

जबकि इसमें और सुधार की जरूरत है। रेल महाप्रबंधक ने कहा कि इस दिशा में समुचित कदम उठाए गए हैं और दिशा निर्देश भी दिया गया है । जल्द ही रेलवे के टाइम टेबल में और सुधार देखने को मिलेगा।
सांसद श्री महतो ने मुख्य रूप से जिन विषयों को रखा उसमें प्रमुख रूप से बारीगोड़ा और गोविंदपुर रेलवे ओवरब्रिज की संबंध में चर्चा की। इस संबंध में बताया गया कि दोनों ही जगह के लिए निविदा जारी कर दी गई है और दिनांक 12/ 5/2026 को इसकी निविदा खोली गई है और इसके आवश्यक प्रक्रिया जारी है इसे शीघ्र पूरी कर दी जाएगी और इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सांसद श्री महतो ने कहा कि उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कई टाटानगर से खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का टाटानगर से बदलकर आदित्यपुर किए जाने का प्रस्ताव है।

इस संबंध में रेल प्रबंधन में बताया कि टाटानगर से किसी ट्रेन को स्थानांतरित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है साथ ही सभी ट्रेन जो टाटानगर से खुलता है कि यथावत रूप से चलती रहेगी।
सलगाजोड़ी अंडरपास के संबंध में कहा गया कि नवंबर माह तक यह पूरा किया जाएगा ।टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट पर ड्रॉपिंग लाइन की सुविधा के संबंध में रेल प्रबंधन ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में ही ड्रॉपिंग लाइन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सांसद श्री महतो ने टाटानगर बदामपहाड़ रेल खंड पर मकदमपुर के पास आर ओ बी के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानना चाहा। इस संबंध में बताया गया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई जा रही है और यथाशीघ्र इसकी स्वीकृति रेल प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी।
संसदीय क्षेत्र में कई ट्रेनों का परिचालन टाटानगर से करने का प्रस्ताव सांसद श्री महतो ने रेलवे प्रबंधन के समक्ष रखा। इस संबंध में यह बताया गया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल की स्थिति बहुत ही सीमित है। इसके अतिरिक्त टाटानगर में रखरखाव की सुविधा भी काफी सीमित है इसके कारण टाटानगर जंक्शन पर वर्तमान में किसी ट्रेन को शुरुआत करने अथवा विस्तारित करने का प्रस्ताव संभव नहीं है। सांसद श्री महतो ने आनंद विहार पुरूलिया एक्सप्रेस को टाटानगर तक विस्तार करने, टाटा काटपाडी से तिरुपति- बेंगलुरु तक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत करने एवं टाटा से पटना के लिए एक नियमित ट्रेन के परिचालन की मांग की। इस संबंध में रेल प्रबंधन ने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन की उपरोक्त समस्याओं के कारण वर्तमान में यह संभव नहीं है। रेल प्रबंधन ने इस संबंध में बताया कि एक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टाटानगर के समीप एवं हल्दीपोखर से पहले एक कोचिंग टर्मिनल के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को एक परियोजना की सौपी गई है और इसके अंतिम स्थान सर्वेक्षण(FLS) के लिए दिनांक 15/4/2026 को मंजूरी दी गई है। जैसे ही यह कोचिंग टर्मिनल का निर्माण संपन्न होगा तो इन उपरोक्त सारी सुविधाओं का विस्तार एवं संचालन वहां से किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने गीतांजलि एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, संतरागाछी अजमेर एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस का घाटशिला स्टेशन में ठहराव की मांग की। इस संबंध में बताया गया कि यह मामला रेलवे बोर्ड का अधिकार क्षेत्र में आता है और इस संबंध में प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।
टाटानगर थावे एक्सप्रेस का विस्तार आनंद नगर होते हुए बढ़नी तक किए जाने के संबंध में बताया गया कि यह मामला उत्तर पूर्व रेलवे से संबंधित है और इस संबंध में उत्तर पूर्व रेलवे को सूचित किया जा चुका है एवं पत्राचार किया गया है।
सांसद श्री महतो ने यह भी कहा कि कोरोना काल के समय में कई लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था इसका पुनः परिचालन प्रारंभ किया गया जाए।इस संबंध में प्रबंधन ने बताया कि उनके प्रस्ताव के संबंध में विचार किया जाएगा। सांसद श्री महतो ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए विशेष रूप से दानकुनी-सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC)का कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि दक्षिण को रेलवे को उन्होंने बहुत बड़ा सौगात दिया है जिससे रेलवे की कार्य क्षमता और आम जनता को काफी राहत मिलेगी सांसद ने कांड्रा नामकुम रेल लाइन का मामला भी उठाया और कहा कि यह भी काफी लंबे समय से लंबित है और इसे यशाशीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए




